बदायूं: पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 27 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार सुबह बरेली-मथुरा राजमार्ग पर उझानी क्षेत्र में भगवान ढाबे के पास हुआ हादसा

बदायूं,अमृत विचार। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर श्रद्धालुओं को पूर्णागिरी से लेकर आ रही पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। पिकअप सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर सराय भूड़ निवासी 28 ग्रामीण पिकअप से माता के दर्शन करने के लिए पूर्णागिरी गए थे। दर्शन करने के बाद वह मंगलवार सुबह अपने गांव लौट रहे थे। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर कोतवाली उझानी क्षेत्र में भगवान ढाबे के पास ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। मौके पर चीख पुकार मची। सवारियों पिकअप से बाहर निकलने लगीं। 

हादसे में पुष्पेंद्र (25) पुत्र बादाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्वदेश, सुरेंद्र, सत्यवीर, राज प्रताप, गुड्डू, आदेश, वीरपाल, राम सिंह, रमेश, बिजेंद्र, योगेश, मुकेश, विशाल, संजीव, रवि, राहुल, रामगोपाल, राजेश के अलावा कालीचरन, करन सिंह, जोगेंद्र, अर्जुन, पवन, प्रवीण, रूप किशोरी आदि घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: युवक का मुंह किया काला...जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार