लखनऊ: कार में स्क्रैच आने पर दो पक्षों में चली अंधाधुंध गोलियां, कई घायल, सहमे लोग
लाठी डंडा और पत्थरबाजी से कई घायल
लखनऊ, अमृत विचार। पीजीआई थाना अंतर्गत वृदावन योजना कालिंदी पार्क में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियां चला दी, जिसके बाद पथराव कर दिया। मारपीट के दौरान अंधाधुंध गोलियां भी चली। मारपीट में करीब पांच लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें एसजीपीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया में कार में स्क्रैच आने पर दो पक्षों में बवाल हुआ है।
राजधानी लखनऊ के कालिंदी पार्क वृंदावन योजना में दो पक्षों के खूनी संघर्ष, चली ताबड़ तोड़ गोलियां, गोलियों की आवाज से सहमे लोग#VIDEO #lucknow pic.twitter.com/HjdbM0pydb
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 14, 2024
यह भी पढ़ें:-तीसरे कार्यकाल में वाराणसी के चौतरफा विकास और जनता के कल्याण में जुटा रहूंगा, नामांकन के बाद बोले मोदी
