बहराइच : पुलिस, पीएसी और एसएसबी के जवानों ने किया एरिया डोमिनेशन
फखरपुर और पयागपुर थाना क्षेत्र के गांव में किया फ्लैग मार्च
बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज सुरक्षित सीट के चुनाव को लेकर पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का डोमिनेशन किया।
कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए 20 में को मतदान होना है। जिसमें बहराइच जिले की पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर फखरपुर के अति संवेदनशील मतदान केदो का बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़, प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय की अगुवाई में पीएससी जवानों ने भ्रमण किया।
लोगों से वार्ता कर बिना भय के मतदान करने की बात कही। पयागपुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने संवेदनशील औरत संवेदनशील मतदान केंद्रों का डोमिनेशन किया। पुलिस, पीएसी और एसएसबी के जवानों ने गांवों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान काफी संख्या में जवान शामिल रहे।
