कासगंज: सौतेली मां के उत्पीड़न से क्षुब्ध छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

तहरीर में मामा ने सौतेली मां पर लगाया गया उत्पीड़न का आरोप 

सोरोंजी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव उढ़ैर पुख्ता में 18 वर्षीय छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंचे मामा ने सौतेली मां पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 गांव उढैर पुख्ता निवासी संजीव कुमार की 18 वर्षीय पुत्री कशिश कक्षा 12 की छात्रा थी। संजीव की पत्नी की लगभग 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। संजीव ने दूसरा विवाह कर लिया था। इसी के चलते परिवार में कलह और अनबन रहा करती थी। संजीव की 18 वर्षीय पुत्री कशिश ने गले में फंदा  लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे बरेली ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी जब मामा सचिन को मिली तो वह गांव उढ़ैर पुख्ता पहुंचा और भांजी के शव को देखकर विलाप करने लगा। सूचना सोरों कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा का आरोप है संजीव की दूसरी पत्नी ज्योति पहली पत्नी के बच्चों का उत्पीड़न करती है। इसी उत्पीड़न के चलते उसकी भांजी ने खुदकुशी की है। मामा ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 

घटना के मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामा ने सौतेली मां पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करेगी।
 - भोजराज अवस्थी, इंस्पेक्टर

ये भी पढ़ें- कासगंज: राह चलते किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत 

संबंधित समाचार