श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक ने जांचीं कैंटीन, बैरक, जिम तथा भोजनालय की गुणवत्ता 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के दौरान क्वार्टर गार्ड पर भी पहुंचकर सलामी ली तथा DCR, परिवहन शाखा, स्टोर में पहुंचकर अभिलेखों को जांच कर निरीक्षण किया।

आरक्षी भोजनालय पहुंचकर भोजन बना रहे कर्मचारियों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा भोजन की गुणवत्ता की‌ जांचकर मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन बनवाये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, जिससे जवानों को पौष्टिक भोजन मिलने से पुलिसकर्मी कार्य को बेहतर ढंग से सम्पादित करें।

पुलिस लाइन में हो रहे नवनिर्माण कार्यो का जायजा लिया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने जिला आरक्षी बैरक, पुलिस क्लब में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट की व्यवस्था किये‌ जाने‌ हेतु बताया।

आदेश कक्ष में पहुंचकर गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द ड्यूटी में लगे गार्द कमाण्डरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति रहे

ये भी पढ़े 'बोलने के बजाय आरोपी विभव के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल', मालीवाल केस पर बोलीं सीतारमण

 

संबंधित समाचार