सबसे पहले बलरामपुर में ही बनी थी राम मंदिर बनाने की रणनीति, बोले सीएम योगी
राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच हो रहा है लोकसभा चुनाव, राशन घोटाला करने वाले कर रहे हैं फ्री आटा-डाटा देने की बात
बलरामपुर, अमृत विचार। अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। रामलला विराजमान हुए। राम लला का मंदिर बनने की रणनीति सबसे पहले बलरामपुर जनपद में ही बनी थी। इसलिए रामलला पर सबसे ज्यादा अधिकार आपका ही है। क्या सपा यह काम कर पाती है, जो यह काम हो पाया है यह मोदी जी का नेतृत्व था। जनता जनार्दन के दम से ही असंभव काम भी संभव हो पाया है ये बाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में कही।
गोंडा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार के नयानगर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला को अयोध्या में विराजमान होना यह हमारे ही नहीं इस देश की आने वाली पीढ़ी के लिए गर्व की बात है।
2024 को यह चुनाव पूरे देश में चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है, 285 लोकसभा सीटों पर अब तक चुनाव हुए हैं और मुझे नौ राज्यों में जाने का अवसर मिला है। चारों ओर एक ही नारा है फिर एक बार ... अबकी बार 400 पार। 400 पार की बात करते हैं तो लोग कहते हैं कि कैसे होगा, जनता कहती है कि जो राम को लाएं हैं, हम ...। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग राम द्रोही हैं। राम के विरोधी तो हैं ही। राष्ट्र विरोधी हैं। समाज को जाति के नाम पर लड़ाने वाले हैं। यह चुनाव रामद्रोही व राम भक्तों के बीच हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेड़कर साहब का अपमान करने वाले हैं।
तुष्टीकरण की नीति पर चल करके भारत के अंदर इनके द्वारा जो खेल खेला जा रहा है। वह भारत को अस्थिरता व अराजकता की ओर धकेल देगा। यह वही लोग हैं, जिन्होंने भारत के सामने, नौजवानों व नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया था। आतंकवाद व भ्रष्टाचार तेजी के साथ देश में फैला था। देश का विकास अवरूद्व हो गया था। इनके भ्रष्टाचार के कारनामे रोज आते हैं, रोज सुबह उठते ही पहला समाचार भ्रष्टाचार का देखने को मिलता था।
सायंकाल होते- होते आतंकी वारदात की खबर आती थी। इस तरह की खबर रहती थी कांग्रेस की सरकार में। गोंडा जिले में खाद्यान्न घोटाला समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था। इन लोगों ने गरीबों के राशन पर डकैती डाली, नौजवानों की नौकरी पर डकैती डाली। इनके कारण मां, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में पड़ी थी ।देश के अंदर अराजकता का वातावरण पैदा हुआ था। यह लोग भारत के विकास को बाधित करने वाले हैं।
दूसरी तरफ मोदी के नेतृत्व में राम भक्तों की टीम खड़ी है। रामभक्त के लिए देश सर्वोपरि है।जनता जर्नादन की सेवा महत्वपूर्ण है। रामभक्तों के लिए आत्म निर्भर और विकसित भारत बनाना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए रामभक्तों में एक झटके में देश के अंदर आतंकवाद,नक्सलवाद की समस्या का समाधान किया। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान भी बढ़ाया है। आप देख सकते हैं पहले कांग्रेस के समय में आतंकी विस्फोट होते हैं, जब सांसद कहते थे कि आंतकियों पर कार्रवाई करो तो कांग्रेस कहती थी कि आतंकी सीमा के उस पार के हैं।
अब दस वर्ष में कहीं आतंकी घटना नहीं हुई। अब कहीं पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि कहता है कि मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है उसे यह नया भारत है, छेड़ता नहीं है यदि कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। यह नया भारत है यहां हाइवे है रेल है और एयर पोर्ट भी है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट शुरू हो गया है, बलरामपुर में विश्वविद्यालय भी बन रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो गया है।
सपा सरकार में सड़कों का क्या हाल था, पहले में देवीपाटन जाता था तो गोंडा से तीन घंटे लगता था।अब 45 मिनट में पहुंच रहे हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी सूची है। 80 करोड़ को मुफ्त अनाज दे रहे हैं ।सपा- कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आटा - डाटा फ्री देंगे। जब सरकार थी तो राशन पर डकैती डालते थे, अब क्या दोेगे। इनकी बात पर विश्वास करने लायक नहीं है। इनके समय में इलाज की सुविधा नहीं थी, थी तो महंगी थी। कोई गरीब उपचार नहीं करा पाता था। अब 60 करोड़ के पास आयुष्मान कार्ड है, पांच लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा है।
जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और रूपया नहीं है तो सांसद विधायक पत्र लिखते हैं और मैं सीधे रूपया भेज देता हूं। उतरौला में विधायक ने करोड़ों को भुगतान कराया है। अब किसी के पास जरूरत के सामान की कमी नहीं है। होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दे रहे हैं। इस बार 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्गों को पांच लाख के इलाज की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के मंदिरों पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम सपा सरकार ने किया था। इन लोगों को चुनाव में जमानत जब्त करा दीजिए।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली को जागीर समझने वालों को अमेठी ने नकार दिया, ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर बोला हमला
