बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर
![बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर](https://www.amritvichar.com/media/2024-05/818.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
बाराबंकी। बाराबंकी जिले में आज कांग्रेस न्याय संकल्प रैली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बाराबंकी न आने के पीछे जिला प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरी हुई है कि उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमीशन जिला प्रशान द्वारा देर रात तक जारी नहीं की गई। लेकिन फिर भी जनता सब जानती है। इन हथकंडों से राहुल गांधी को भाजपा रोक नहीं पाएगी। आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों में इंडिया गठबंध सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की साजिश का हिस्सा है। उनके इशारे पर आज बाराबंकी में राहुल गांधी नहीं आ सके हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन को अब भाजपा की कोई साजिश रोक नहीं पाएगी। सपा नेता अरविंद सिंह गोप मे भी कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन गाजे बाजे के साथ भाजपा सरकार की विदाई करेगी।