यूपी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा ने रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 को स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा स्टार प्रचारकों की …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा ने रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 को स्टार प्रचारक बनाया है।
इनके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, सुनील बंसल, सूर्यप्रताप शाही, संतोष गंगवार, डॉ. संजीव बल्यान, साध्वी निरंजन ज्योति, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, रमापति शास्त्री, अनिल राजभर, कपिल देव, सतीश द्विवेदी, नीलिमा कटियार, विजय कश्यप, एसपी सिंह बघेल, सतपाल सैनी, बीएल वर्मा, वाईपी सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी, शंकर लोधी, त्र्यंबक त्रिपाठी, संजय राय और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को शामिल किया गया है।
