बरेली: नोडल अफसर पहुंचीं कोतवाली, जाना महिला अपराधों का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला शक्ति अभियान को धरातल पर उतारने के लिए शासन ने आईएएस सारिका मोहन को बरेली जिले का प्रभारी बनाया है। वह महिला अपराध की सच्चाई जानने के लिए कोतवाली पहुंचीं और वहां महिला अपराध के आंकड़े और उन पर कार्रवाई के बारे में विस्तार से बातचीत कर महिला अपराध पर जल्द …

बरेली, अमृत विचार। महिला शक्ति अभियान को धरातल पर उतारने के लिए शासन ने आईएएस सारिका मोहन को बरेली जिले का प्रभारी बनाया है। वह महिला अपराध की सच्चाई जानने के लिए कोतवाली पहुंचीं और वहां महिला अपराध के आंकड़े और उन पर कार्रवाई के बारे में विस्तार से बातचीत कर महिला अपराध पर जल्द सुनवाई करने के निर्देश दिए।

रविवार को लखनऊ से सीनियर आईएएस सारिका मोहन रविवार सुबह कोतवाली पहुंचीं और वहां बनी महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबलों से बातचीत की। साथ ही महिला बैरक और महिला कांस्टेबलों के कमरों को भी देखा। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल से थाने में दर्ज होने वाले महिला अपराध के बारे में जानकारी ली। किस अपराध के मामले ज्यादा दर्ज होते हैं। किस मामले में कब तक गिरफ्तारी की जाती है। पूछताछ के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि वह महिला अपराध पर तुरंत कार्रवाई करें।

नोडल अधिकारी ने किया सखी वन स्टाप का निरीक्षण
मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डा. सारिका मोहन ने रविवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सखी वन स्टॉप केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें मिशन शक्ति के तहत जिले के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सखी वन स्टॉप केंद्र पर निरीक्षण के दौरान यहां आने वाले मामलों और उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप केंद्र पर जो भी प्रक्रियाएं हैं काफी ठीक-ठाक चल रही हैं। यहां आने वाले मामलों को दर्ज करने के बाद परामर्श दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने में एफआईआर के लिए भी रेफर किया जाएगा। महिलाओं को लीगल और मेडिकल परामर्श की भी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने बिथरी ब्लाक के ग्राम मुड़िया अहमद नगर का निरीक्षण किया जहां मिशन शक्ति अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने स्वावलंबन द्वारा संवाद किया। इसमें मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डा. सारिका मोहन, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने भाग लिया।

संबंधित समाचार