Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन का महत्‍व और पूजा विधि

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए इस दिन का महत्‍व और पूजा विधि

Buddha Purnima 2024: आज भारत में ही नहीं कई देशों में लोग बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाते है। बुद्ध पूर्णिमा मुख्य रूप से बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित है। शास्‍त्रों में ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। वैशाख के महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। वहीं हिंदुओं में भी इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा होती है क्‍योंकि गौतम बुद्ध को विष्‍णु जी का अंशावतार माना गया है। तो आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा का महत्व और पूजा विधि।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व 
वैशाखी पूर्णिमा को भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी और निर्वाण भी प्राप्त हुआ था। इस दिन आराधना और दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन के सभी कष्टों से निजात मिलती है। इस दिन शिवालयों में भगवान शिव को जलमग्न किया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर दान और स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा बहुत बड़ा त्‍योहार है। बौद्ध अनुयायी इस दिन अपने घरों में दिये जलाते हैं और फूलों से घर सजाते हैं। 

बुद्ध पूर्णिमा की पूजन विधि 
इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है। भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं. उन्हें फल, फूल, मिठाई अर्पित करें। उनके प्रिय भोग लगाएं। फिर विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह स्नान के पहले संकल्प लें फिर जल को सर पर लगाकर प्रणाम करें। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद साफ वस्त्र या सफेद वस्त्र धारण कर मंत्र जाप करें। इसके बाद सफेद वस्तुओं और जल का दान करें। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के करीब 6000 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, सुविधाएं चाक-चौबंद

ताजा समाचार

Unnao News: गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी...आरती के बाद होगा दीपदान का कार्यक्रम
पिता की इच्छा पर आईसीयू में हुई फिल्मी शादी, डॉक्टर और स्टाफ बने गवाह
Video: गंगा दशहरा पर जहां भगवान राम ने पाई थी ब्रह्महत्या से मुक्ति, उस धोपाप धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Farrukhabad: गंगा दशहरा पर पांचाल घाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
खेत की मेड़ काटने को लेकर भिड़ा दो सगे भाइयों का परिवार, एक की मौत, पांच घायल-दो की हालत गंभीर
नई समय सारिणी लागू करने के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारी, एक जुलाई से बदला जाएगा मुरादाबाद से गुजरने वाली 20 ट्रेनों का समय