रायबरेली: जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्रता, वीडियो वायरल
रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे सिधौना में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर 112 पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस से ही हाथापाई शुरू कर दी, जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के रहने वाले शिव प्रसाद यादव ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि हमारा पूर्वजों की जमीन का विवाद है, जिसको लेकर मौजूदा जिला पंचायत सदस्य अपने पद का गुमान दिखाते हुए कब्जाना चाहते है। शनिवार को उस जमीन पर कब्जा करने गए अमावां तृतीय से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कब्जा कर रहे थे। तभी हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे।
इसकी सूचना डायल 112 को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल रही थी। तभी पुलिस से भी बदसलूकी करने लगे। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया पुलिस से धक्का-मुक्की बात सामने नही आई है वीडियो बनाने को मना किया गया था। बाकी तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
रायबरेली: जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्रता, वीडियो वायरल
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 1, 2024
मिल एरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे सिधौना में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर 112 पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ… pic.twitter.com/eDOo2vyVxF
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हाइवे पर भी हीट वेव का कहर दोपहर में सन्नाटे के हालात, लोगों की प्यास बुझाने के लिए नहीं हैं कोई इंतजाम भी
