सुलतानपुर: खूब ट्रोल हो रहा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो
सुलतानपुर, अमृत विचार। दो दिन पहले गोमती के गोलाघाट पुल से नदी में कूदी किशोरी को बचाने के लिए कूदे एक युवक को डुबने से बचाते हुए एक मछुवारा थप्पड़ जड़ रहा है। इसका वीडियो शनिवार को खूब ट्रोल किया गया। वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि जब नशे में हो और तैरना नहीं आता तो क्यों नदी में कूद गए।
पुलिस की मानें तो वायरल वीडियो गुरुवार का है। कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित गोमती नदी पुल से गुरुवार शाम एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दिया था। ग़नीमत यह रही कि जिस समय किशोरी नदी में कूदी उसी समय वहां मछुआरे नदी में मछली मार रहे थे। तत्काल मछुआरे किशोरी को बचाने के लिए दौड़े। उसे पानी की लहरों से बाहर निकालकर ऊपर लाए। उसके बाद एंबुलेंस के जरिए किशोरी को मूर्छित अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाकर एडमिट कराया गया।
किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। उसकी पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर निवासी शेजल (17) पुत्री शीतला के रूप में हुई है। बताया गया कि मां से शाम को झगड़ा करने के बाद उसने आत्म घाती कदम उठाया था। इसी घटना से जुड़ा एक और वीडियो शनिवार को सामने आया। जिसमें एक युवक नदी के अंदर मौजूद है और उसे बाहर निकालते हुए मछुआरे थप्पड़ मार रहा है। इस बाबत जानकारी करने पर एसपी के प्रतिनिधि ने बताया कि वीडियो गुरुवार का है। युवक नशे के आलम में था। जैसे ही किशोरी नदी में कूदी युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। उसे तैरना भी नहीं आता था। इसी से नाराज मछुआरे उसे मार रहे कि जब नशा कर रखा है तो नदी में कूदने की ज़रूरत क्या थी।
#video तेजी से वायरल हो रहा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो#viralvideo #sultanpur pic.twitter.com/XddBgJMTfj
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 16, 2024
ये भी पढ़ें -लखनऊ में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल, सैलून कर्मचारी हिरासत में
