प्रतापगढ़ : बीएसए ने तीन हेड मास्टर, 10 शिक्षक सहित 17 का रोका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 प्रतापगढ़ अमृत विचार : परिषदीय विद्यालयों में कराए गए निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन हेड मास्टर, 10 शिक्षक सहित 17 लोगों का एक दिन का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। इन सभी से एक सप्ताह के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में तीन मई से 18 मई तक सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों और अन्य अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तीन हेड मास्टर, 10 सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र तथा दो अनुचर अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सभी लोगों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार