बरेली: गैंगस्टर सुरेश प्रधान समेत 27 बदमाशों की संपत्ति होगी जब्त, चार्जशीट दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: फरीदपुर क्षेत्र के कटरी में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष के बाद हुए तीहरे हत्याकांड मामले में गैंगस्टर के दोनों मुकदमों की चार्जशीट पुलिस ने दाखिल कर दी गई। चार्जशीट में दोनों पक्षों की तरफ से गैंगस्टर सुरेश प्रधान समेत 27 को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की संपत्ति जब्त करेगी।

11 जनवरी 2023 को गोविंदपुर की कटरी में हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल सिंह तोमर और सरदार डॉ. परमवीर सिंह पक्ष के बीच जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ था। खूनी संघर्ष में चंडीगढ़ निवासी सरदार परमवीर सिंह पक्ष के देवेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सुरेश पक्ष से उनके ड्राइवर गोलू की हत्या की गई थी। 

मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसमें कुछ आरोपी जेल में हैं तो कुछ जमानत पर बाहर हैं। मामले में फरीदपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने 27 फरवरी 2023 को दोनों पक्षों पर अलग-अलग गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इन दोनों मुकदमों की जांच फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी कर रहे थे। थाना प्रभारी ने दोनों की विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जिसमें सरदार परमवीर सिंह के पक्ष के छह और सुरेश प्रधान पक्ष के 21 को आरोपी बनाया गया है। 

हत्याकांड के बाद ही कुछ समय बाद ही आरोपियों को भूमाफिया घोषित कर दिया गया थी। इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गैंगस्टर एक्ट में पुलिस आरोपियों की छह करोड़ की संपत्ति में सरदार डॉ. परमवीर का फार्म हाउस, फार्म हाउस में बनी कोठी, ट्रैक्टर, अन्य गाड़ियां और हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल सिंह तोमर का घर, मकान व गाड़ियां चिह्नित की थी।

पुलिस ने आरोपितों के भूमाफिया गैंग का भी पंजीकरण कराया था।
बचाव में अफसरों के संपर्क में रहे थे सत्ताधारी नेता सुरेश प्रधान पक्ष के पाठक बंधुओं के बचाव में सत्ताधारी नेता अधिकारियों के संपर्क में रहे थे। पाठक बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसने के साथ-साथ सत्तापक्ष के कुछ नेता भी सक्रिय हुए थे। अधिकारियों के समक्ष यह लोग पाठक बंधुओं का पक्ष रख उनको पाक-साफ साबित करने की कोशिश में जुटे रहे थे।

इन आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सरदार परमवीर सिंह, खजांचीलाल शर्मा, रविन्द्र यादव, विकल, सुरेन्द्र पाल सिंह और अनमोल रतन को आरोपी बनाया गया है। जबकि, हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल सिंह पक्ष में सुरेश उनके बेटे विकास सिंह, अजय पाल, राहुल सिंह, मुनेन्द्र, कुलदीप सिंह, रामनरेश, प्रतुल तोमर, अजीत सिंह तोमर, अशोक कुमार, सूरजपाल सिंह, सुनील, सुधीर, लुकमान, ऋषिपाल, अभिषेक, रोहित सिंह, मुकेश, रिंकू सिंह, संजय सिंह और विपिन सिंह का नाम शामिल किया गया है।

फरीदपुर के कटरी के तिहरे हत्याकांड में दोनों पक्षों पर दर्ज किए गए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब दोनों गैंग की संपत्ति को जब्त की जाएगी- मानुष पारीक, एसपी देहात दक्षिणी

यह भी पढ़ें- बरेली: पॉवर कॉरपोरेशन में भर्ती कराने के बहाने ठगी, फर्जी कॉल लेटर भी दिया

संबंधित समाचार