लखीमपुर-खीरी: नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना स्थल पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना मैलानी के कस्बा संसारपुर चौकी के तहत संसारपुर-बोझिया मार्ग पर सोबरन इंटर कॉलेज के ग्राउंड के समीप बनी नाले में एक युवक का शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव बोझिया निवासी बृजेश कुमार वर्मा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

बुधवार शाम कुछ लोगों ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा। शव के पास ही गमछा पड़ा हुआ था। मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मोहित पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलाया। शव की पहचान होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई।

मृतक के बड़े भाई गेंदनलाल वर्मा ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था, जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। तीन चार दिनों से भोजन भी नहीं कर रहा था। दिन भर संसारपुर बाजार में रहता और रात में घर चला जाता था।

परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-मोहित पुंडीर चौकी प्रभारी संसारपुर।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: राजस्थान से चोरी कर भागे दो नेपाली गिरफ्तार, नगदी और सोने के जेवर बरामद

 

संबंधित समाचार