Farrukhabad Weather Today: गर्मी से हर कोई बेहाल, पारा पहुंचा 44 के पार...पंखे और कूलर फेल, रात में भी चैन नही
फर्रुखाबाद में गर्मी से हर कोई बेहाल
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। इन दिनों जिले में गर्मी अपने रिकार्ड स्तर पर है। पिछले सात दिन से गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है। बुधवार को जहां रिकार्ड तापमान रहा वहीं गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट रही। शुक्रवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
घर के बाहर हो या फिर अंदर, कहीं भी राहत मिलती नहीं दिखी। गर्म हवा और उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने आम जनजीवन के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को सुबह बदल छाए रहे, लेकिन हवा में गर्माहट रही, जिससे उमस ने पसीने से तरबतर किया।
इस कारण शुक्रवार सुबह से ही लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। कामकाजी लोग गर्मी के कारण घर से समय से पहले निकले और कार्यस्थल पहुंचने के बाद वहां से शाम को ही बाहर निकले।
पंखे और कूलर फेल, रात में भी चैन नही
पंखे व कूलर हवा तो दे रहे हैं। पर गर्मी के कारण इससे राहत नहीं मिल रही है। उमस से लोग परेशान हैं। आसमान में बादल छाने से फौरी राहत मिली। शुक्रवार के दिन 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।जिसने शरीर को झुलसा दिया है।
एक भी पल राहत नहीं मिल पा रही है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। तो हर तरफ गर्मी का ही प्रकोप दिखाई दे रहा है। इतनी गर्मी पड़ रही है कि रात के समय लोगों को नींद भी नहीं आ रही है। एसी और कूलर फेल होते हुए दिखाई दे रहे है।
