Kanpur: दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप, पति व ससुरालियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार निवासी महिला ने दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते है। विरोध पर ससुरालीजनों ने घर से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रेलबाजार निवासी महिला ने बताया कि उनका विवाह नवंबर 2023 में चमनगंज निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी पति समेत ससुर, सास, ननद दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का आरोप है ससुर ने उनके कई बार अश्लील हरकते की। 

विरोध करने पर पति समेत ससुरालीजनों ने उसे मार पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से वह अपने मायके में रह रही हैं और ससुरालीजन लगातार धमका रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने रेलबाजार थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: भीषण सड़ांध व अव्यवस्थाओं के बीच 37 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, एडीएम सिटी व सीएमओ ने किया पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म