प्रयागराज : दवा कारोबारी पर एक नहीं दो बार तमंचे से किया फायर, नहीं चली गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार । फफामऊ थाना अंतर्गत एक दवा कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि  तमंचे से दो बार फायरिंग करने पर भी गोली नहीं चली। मिस फायर होने के बाद बदमाश मौके से भाग निकला। जिसके बाद दवा कारोबारी सुरक्षित बच गया। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना क्रम कैद है।  पुलिस घटना की जांच कर रही है।

फाफामऊ बाजार में दवा कारोबारी संजय जायसवाल रविवार को रोज कि तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर दो बदमाश पहुंच गये। उस दौरान एक बदमाश बाइक खड़ी कर बैठा रहा, जबकि दूसरा चेहरा बदमाश बाईक से उतरकर दुकान पर पहुंच गया। उस वक्त दुकान पर एक ग्राहक खड़ा हुआ था।

बदमाश दुकान पर देखता रहा और फिर संजय पर फायर झोंक दिया। गोली मिस फायर हो गयी तो बदमाश ने दूसरी बार मारी चला दी। लेकिन फिर भी  गोली मिस फायर हो गयी। गोली न चलने के बाद बदमाश मौके से भाग निकला। बाईक से रहा उसका साथी दोनो भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गयी।  कारोबारी ने सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

संबंधित समाचार