शाहजहांपुर: तमंचे के बल पर बाइक सवार दपंति से लूट, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

-सीओ सदर व क्राइम ब्रांच ने किया मौका मुआयना

शाहजहांपुर, अमृत विचार : थाना रोजा के बरमौला अर्जुनपुर के पास रविवार की दोपहर रिश्तेदारी से बाइक से घर वापस जा रहे दंपती को बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर रोककर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। लुटेरों की तलाश में टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।

जनपद हरदोई के थाना हरियांवा के उतरा गांव निवासी अंकित गुप्ता अपनी पत्नी रागिनी गुप्ता के साथ गुर्री गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर में दोनो लोग बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। बताते है कि बाइक सवार दपंती जैसे ही बरमौला गांव में नहर के पास के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार लुटेरों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। रागिनी के कुंडल नोंच कर भाग गए। उसने फौरन ही डायल 112 को फोन किया।

सूचना मिलने पर रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौके पर पहुंच कर पीडित महिला से घटना की जानकारी ली। सीओ सदर ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस दोनों बाइक सवार लुटेरों  की तलाश में जुट गई है।

रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला के दाहिने कान के कुंडल छीनकर भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: शातिर हिमांशु ने पड़ोसी को फंसाने के लिए रचा था अपहरण का नाटक

संबंधित समाचार