लखनऊ : कार के गेट से टकराये बाइक सवार की अंगुली कट कर दूर गिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीच रोड पर खड़ी कार का अचानक गेट खोलने से हुआ हादसा

लखनऊ, अमृत विचार। गुडम्बा क्षेत्र में बीच सड़क पर खड़ी कार के चालक के अचानक गेट खोलने से टकराये बाइक सवार की अंगुली कट कर अलग हो गयी। हादसे के बाद आरोपी कार समेत भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव के मुताबिक, आदिल नगर निवासी राज कनौजिया ने प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि 25 मई को बाइक से आदिलनगर स्थित सरकारी राशन की दुकान के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान बीच रोड पर गलत दिशा में खड़ी कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। इससे राज बाइक समेत गेट से टकरा कर गिर गया। हादसे में उसके दाहिने हाथ की एक अंगुली कट कर दूर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया।

घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन आनन-फानन राज को अस्पताल ले गये। जहां पर डॉक्टर ने कट कर अलग हुई अंगुली दोबारा जुड़ पाने में असमर्थता जताई। पीड़ित का कहना है कि इलाज में काफी रुपये खर्च हो चुके हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कार नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

 

 

 

संबंधित समाचार