लखनऊ : दुल्हन से मिलने आया युवक स्कूटी लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। मैट्रिमोनियल साइट पर युवती ने शादी के लिए युवक की तलाश की। बातचीत होने के बाद युवक मिलने आया। युवती अपनी स्कूटी से गोमतीनगर उसके साथ घूमने गई। इसी बीच स्कूटी पार्क करके आने का बहाना बनाकर युवक स्कूटी लेकर भाग गया। काफी देर तक तलाशने और युवक को कॉल करने पर कोई जबाव नहीं मिला तो पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

हुसैनाबाद निवासी पीड़िता के मुताबिक चार साल पहले उनका तलाक हो गया था। एक माह पहले मैट्रिमोनियल साइट पर उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। युवक ने अपना परिचय दिल्ली निवासी सलीम के रूप में दिया। दोनों क बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 30 मई को सलीम ने उससे मिलने के लिए लखनऊ आने की बात कही। वह उसे स्कूटी से लेने गई।

इसके बाद दोनों अम्बेडकर पार्क घूमने गए। वहां आरोपित सलीम ने स्कूटी पार्क करने के लिए चाभी मांगी। काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं आया। उसे आसपास खोजा पर न तो सलीम मिला और न स्कूटी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -संगमरमर से बनेंगी राम दरबार समेत 13 मन्दिरों की मूर्तियां, टेक्नोलॉजी के जरिए दिखेगा राम मंदिर का इतिहास

संबंधित समाचार