Lok Sabha Election 2024 Result: अखिलेश यादव की जीत लगभग तय; सपा कार्यालय के बाहर जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। लोकसभा चुनावों में सपा सुप्रीमो की जीत लगभग तय हो चुकी है। जीत की खुशी में सपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग चुका है। सभी जश्न में डूबे नजर आए। मतगणना के दौरान सपा सुप्रीमो शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक पर बढ़त लेते नजर आए।

हालांकि अंत में यह अंतर काफी ज्यादा बढ़ गया। 21वें राउंड की वोटिंग खत्म होने तक अखिलेश यादव 452375 वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है और वे एकदूसरे को बधाई देते नजर आए।

यह भी पढ़ें- LIVE Kanpur Lok Sabha Result 2024: कानपुर नगर और अकबरपुर सीट से BJP आगे, Unnao में साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन को 37 हजार वोटों से हराया

 

संबंधित समाचार