Farrukhabad News: प्रसव के बाद ससुराल में महिला की मौत, पिता ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में ससुरालीजन घर ले आए, यहां शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने प्रसव से पूर्व महिला से मारपीट व इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर निवासी अनिल कुमार का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व कानपुर देहात के रसूलाबाद की 37 वर्षीय रिंकी के साथ हुआ था। रिंकी 9 माह की गर्भवती थी। 29 मई 2024 को उसके प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सामान्य डिलीवरी से बच्चा मृत पैदा हुआ। शाम को रिंकी की हालत बिगड़ी तो उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाया गया। 3 दिन इलाज कराने के बाद 1 जून को परिजन रिंकी को  वापस घर ले आए। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रिंकी की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रिंकी के 2 पुत्री 8 वर्षीय नेहा, 4 वर्षीय नित्या व पुत्र 9 वर्षीय आर्यन है। 

अनिल ने घटना के संबंध में सूचना रिंकी के पिता भगवानदीन को दी। भगवानदीन परिजनों के साथ गांव पहुंचे। यहां से वह थाना कमालगंज पहुंच गए। उन्होंने तहरीर दी कि करीब 8 दिन पूर्व उसकी पुत्री रिंकी के साथ पति, ससुर, सास व देवर ने गाली गलौज व मारपीट की थी। 

इससे पुत्री के पेट में गंभीर चोट आई थी। दर्द होने पर पुत्री का प्रसव कमालगंज अस्पताल में कराया गया। बच्चा मृत पैदा हुआ। पुत्री की हालत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद और फिर कानपुर भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार होने पर ससुराल वाले जबरन छुट्टी कराकर घर ले आए। घर आने पर ससुरालीजनों की लापरवाही से उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Love Couple Suicide In Kanpur: सगे बुआ के लड़के से प्रेम कर बैठी किशोरी...फिर दोनों ने दे दी जान, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव