Kanpur: बहुत सारे काम कराने हैं, समस्याओं को दूर करिये बस...सपा MLA ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गिनाई ये समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सपा एमएलए अमिताभ बाजपेयी और हसन रूमी ने शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कानपुर, अमृत विचार। आज जनता की समस्याओं की सूची लेकर आपके पास आए हैं।  पेयजल से लोग परेशान हैं। टंकी तक पानी नहीं पहुंचता है। लीकेज की वजह से क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहती है। लीकेज के डर से कई लाइनों को शुरू नहीं किया गया। ऐसे में जो लाइने पड़ी उनका कोई काम नहीं बचा है। 

यह बात मंगलवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन से मिलने पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और मो. हसन रूमी ने कही। दोनों ही विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभाओं की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को अलग-अलग ज्ञापन दिया और समस्याओं को दूर करने के लिये कहा।

विधायक अमिताभ बाजपेयी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर ढाई बजे नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैंट से सपा विधायक हसन रूमी और सपा के कई पार्षद भी पहुंचे। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि चुनाव से अभी तक बहुत सी समस्याएं खड़ी हो गई है। 

उन्होंने सबसे पहले जलकल जीएम एके त्रिपाठी से कहा कि गर्मी का समय है और क्षेत्रों में पानी की समस्या है। लोग पेयजल के लिये भटक रहे हैं। हसन रूमी ने कहा कि कैंट क्षेत्र में भी कई जगह समस्या है। 

अमिताभ ने धनकुट्टी अस्पताल की एनओसी, सामुदायिक केंद्र बारात शाला हरबंस मोहाल को शुरू कराने, महोत्सव पंडाल को शुरू कराने, झकरट्टी पानी की टंकी, फीलखाना पानी की टंकी एवं गंगा बैराज से जोड़ने, मालवीय पार्क के लीकेज को बनाने, रोड लाईट, कलक्टरगंज बाजार का मुद्दा,  नाला सफाई की समीक्षा, आवारा जानवर और कुत्तों की समस्या, नानाराव पार्क में गार्डों द्वारा मॉर्निंग वाकर एवं महिलाओं से हो रही अभद्रता, स्विमिंग पूल की दर में अवैधानिक बढ़ोत्तरी, गोल चौराहे पर अतिक्रमण मुक्ति के बाद स्थायी कब्जे को लेकर ज्ञापन दिया। कैंट विधायक ने भी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। 

केस्को, जलकल, जलनिगम की होगी बैठक

अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि डीएम से बातचीत कर केस्को, जलकल, जलनिगम की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग करेंगे। ताकि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। 

इस दौरान नीरज सिंह एवं पार्षद मो. सारिया, सुशील तिवारी, रजत बाजपेई, फैजान रहमान, मो. अली, पार्षद लियाकत अली, इशरत अली, आलोक यादव, फकर इकबाल, मो मेराज, अकील शानू पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, एवं चंकी गुप्ता, विकास गुप्ता, सुरभित जायसवाल, जावेद हसन, बॉबी एहसास, आकाश यादव रहे।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: आगजनी कांड में सात आरोपियों की एक साथ की जाएगी पत्रावली...सपा विधायक समेत पांच दोषी ठहराए जा चुके

संबंधित समाचार