बदायूं: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नूरपुर पिनौनी, अमृत विचार। गाजियाबाद में रहकर नौकरी करने वाले युवक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। परिजनों ने शरीर के निशान देखकर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया लेकिन किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी वीर सिंह (32) पुत्र मोर सिंह गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते थे। 15 दिन पहले वह गांव आए थे। मंगलवार देर शाम उनका शव थाना उघैती क्षेत्र के गांव कोठा के पास पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा। 

सूचना मिलने पर वीर सिंह के परिजन भी आ गए। वीर सिंह के शरीर पर चोट के निशान के आधार पर हत्या की आशंका व्यक्त की। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बदायूं: सुबह बुखार से बेटे और शाम को सदमे से पिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार