Kanpur: बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आराेपी पप्पू स्मार्ट आगरा से गिरफ्तार...आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कुख्यात अपराधी पप्पू स्मार्ट आगरा से गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ पुलिस ने कुख्यात अपराधी मो. आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट निवासी गज्जूपुरवा गल्ला गोदाम को आखिरकार सर्विलांस टीम की मदद से आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि वह 25 हजार का इनामिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिली कि पप्पू स्मार्ट हर्षित यादव निवासी रामादेवी के आगरा आवास में संरक्षण में रह रहा था। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर कुख्यात को आगरा के ज्योति कुंज कांलिद्री बिहार थाना ट्रांस यमुना से मंगलवार को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि शातिर अपराधी के खिलाफ शहर के थाने में कुल 18 मुकदमे पंजीकृत हैं। चिन्हित माफिया गैंग नंबर में 123 डी का सक्रिय सदस्य है।

बताया कि वर्ष 2020 में पिंटू सेंगर की हत्या का मुख्य आरोपी है। जाजमऊ का हिस्ट्रीशीटर नंबर 1376 ए है। वर्ष 2022 गैंगस्टर एक्ट के तहत एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया था। वर्ष 2023 में उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चकेरी थाने में वर्ष 2022 में दर्ज धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने और धमकाने जैसे मामले में फरार चल रहा था। जिस पर इनाम घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मेजर के सेवानिवृत्त शिक्षक पिता ने दी जान, बेटे ने लगाया बुआ व फुफेरे भाई पर धोखाधड़ी व टार्चर करने का आरोप

संबंधित समाचार