Kanpur Crime: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार...छह चोरी के वाहन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद पुलिस ने चोरी के बाइक से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी फरार हो गये।

आरोपियों के पास से चोरी के पांच वाहन, लूट के बाद सामान बेचकर अर्जित रुपये, लोडर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज है।

डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अशोक नगर निवासी मोनू साहू की कुछ दिन पूर्व घर के बाहर से उनकी अपाचे मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

इस पर नजीराबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। 150 सीसीटीवी कैमरों को बैंक करने पर पुलिस ने काकादेव अंबेडकर नगर पार्क निवासी आकाश सोनी व रावतपुर गणेश नगर निवासी सूरज कश्यप को चोरी को बाइक के साथ पकड़ा था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग पहले गाड़ियों को चुराते थे, फिर उन्हीं गाड़ियों से लूट की घटना को अंजाम देते थे। कुछ दिन पूर्व कन्होंने क्षेत्र की एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इस काम में उनका दोस्त रावतपुर मसवानपुर टेंडरी निवासी साहिल भी शामिल है। वह लोग लूट करने के बाद गाड़ियों को साहिल के जरिए गाड़ी खरीद कर सामान बेचने वाले तारिक व सलमान को बेच देते थे। इसके बदले उन्हें बड़ी रकम मिलती थी।

इस पर पुलिस ने साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि गाड़ी खरीदने वाले तारिक व सलमान भागने में सफल रहे।

थाना प्रभारी नजीराबाद ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोटर साइकिल के पार्टस, तीन मोटर साइकिल, दो स्कूटी, लूट की घटना के बाद चेन बेचकर अर्जित 3 हजार रुपये, चोरी की गाड़ियों को इधर उधर ले जाने में प्रयुक्त लोडर बरामद हुआ है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, बाकी गिरफ्तार तीनों आरोपियों जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सर्राफा कारोबारी ने की आत्महत्या...एक बार बचा तो दूसरी बार लटककर दी जान, CCTV में घटना कैद

संबंधित समाचार