दुर्घटना : बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर  बाराबंकी, अमृत विचार । पति पत्नी बाइक से दवा लेने जा रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से महिला ट्रक के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुंडवा निवासी अशोक कुमार वर्मा (40) अपनी पत्नी अर्चना वर्मा (35) के साथ बुधवार को बाइक से फतेहपुर दवा लेने के लिए जा रहा था। फतेहपुर भगौली मार्ग पर ग्राम कटघरा के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से पीछे बैठी अर्चना ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसका पति अशोक कुमार कुछ दूर तर बाइक से साथ रगड़ता हुआ चला गया। जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: NHM: संविदाकर्मियों को घर के पास मिले तैनाती, संघ ने मिशन निदेशक को लिखा पत्र

संबंधित समाचार