रहस्यमई गांव! जहां लड़कियां होती हैं पैदा...फिर धीरे-धीरे बन जाती हैं लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

La Salinas Village: दुनिया तमाम ऐसे रहस्यों से भरी पड़ी है, जिन्हें आज तक सुलझाया नहीं जा सका है। कई ऐसी भी जगहें हैं, जहां सिर्फ बौने लोग ही हैं। तो कहीं अधिकतर जुड़वा बच्चे ही पैदा होते हैं। वहीं ये तो आप जानते ही होंगे किसी को अपना जेंडर चेंज कराने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। 

क5555

लेकिन क्या आप यकीन करेंगे एक जगह ऐसी भी है, जहां बढ़ती उम्र के साथ खुद ब खुद लड़कियों का लिंग परिवर्तन हो जाता है और वह लड़का बन जाती हैं। इस अजीब बात ने शोधकर्ताओं से लेकर वैज्ञानिकों तक को हैरान कर रखा है। लेकिन तमाम शोधों के बाद भी लिंग परिवर्तन होने की वजह के राज से पर्दा नहीं उठ सका है। 

आकदु

दरअसल, हम बात कर रहे हैं उत्तरी अमेरिकी देश डोमिनिकन रिपब्लिक में बसे छोटे से गांव का 'ला सेलिनास' की। आपको शायद जानकर विश्वास न हो, लेकिन इस गांव में महिलाओं के गर्भ से पैदा तो लड़कियां होती हैं, लेकिन 12 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते अपने आप उनके लिंग में परिवर्तन आ जाता है और वह लड़का बन जाती हैं। इतना ही नहीं उनकी आवाज भी मर्दों की तरह भारी हो जाती है और पूरे शरीर में बाल उगने लगते हैं। 

आलम ये है कि अगर किसी के घर में बेटी पैदा होती है तो उनके घर में निराशा छा जाती है। क्य‍ोंकि गांव के लोग बेटी तो पैदा करना चाहते हैं, लेकिन वह अपने आप लिंग परिवर्तन होने की वजह से लड़का बन जाती है। वहीं बीते कई सालों से इसकी वजह जानने के लिए लगातार शोध किए जा रहे हैं, लेकिन अपने आप लिंग परिवर्तन की ठोस वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। जबकि अधिकतर लोग इस गांव को शापित मानते हैं, जिसकी वजह से लड़कियों का लिंग बदल जाता है। 

जखसू555

हालांकि कुछ जानकार लिंग परिवर्तन की वजह को एक अनुवांशिक बीमारी मानते हैं, जिसके चलते लड़की के तौर पर पैदा हुए बच्चों के अंग धीरे-धीरे पुरुष के अंगों में बदल जाते हैं, यानी लड़की अपने आप लड़का बन जाती है। फिलहाल तमाम शोधकर्ता और वैज्ञानिक इस जद्दोजहद में लगे हुए हैं कि लिंग परिवर्तन के मामले रोके जा सकें।

ये भी पढे़ं- हैलो...तालाब में 'लाश' है! जब पुलिस ने बाहर खींचा तो उठ बैठा शख्स, बोला- हाय गर्मी

 

 

 

संबंधित समाचार