संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SP ने सुनी शिकायतें, निस्तारण के लिए टीमों का गठन
गोंडा, अमृत विचार। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करनैलगंज तहसील में किया गया जहां डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनके निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया।
करनैलगंज तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल शामिल हुए। डीएम एसपी ने समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतें सुनी। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इस पर डीएम एसपी ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके जाकर शिकायतों के समाधान का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शिकायतों का समाधान गुणवत्ता पूर्ण हो। वहीं एसपी ने समय सीमा के भीतर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश महकमें के अधिकारियों को दिया। समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत तहसील मनकापुर में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहे और जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चंद्र पाल शर्मा , तहसीलदार सदर, कर्नलगंज को प्रभारी निरीक्षक समेत राजस्व व पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
