मुरादाबाद : मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार को नाबालिग युवती ने मां की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती अपने सहेलियों के संग बिना परिवार के बताए मेला देखने चली गई थी। मेले से लौटकर घर वापस आने पर मां के द्वारा नाबालिग युवती को डांटा गया तो गुस्से में आकर नाबालिग युवती ने घर में रखी चूहे मार दवा खा ली। कुछ देर बाद नाबालिग युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

किशोरी की मां ने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। यह उनकी दूसरे नंबर की बेटी है। सोमवार सुबह बिना बताए गागन तिराहे के पास लगे गंगा मेले में सहेलियों के संग चली गई थी। जब घर में बेटी काफी देर तक नहीं दिखी तो उन्हें उसकी चिंता हो गई थी। इसीलिए उसके वापस लौटने पर वह नाराज हुई थीं। किशोरी के पिता बेलदारी करते हैं।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : युवक को पेड़ से बांध लाठियों से पीटने के मामले में सुरजन नगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

संबंधित समाचार