Farrukhabad News: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम; अब दोनों को एक साथ किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी कई वर्षों से बीमार चल रही थी। मंगलवार शाम को जब उनकी मौत हुई तो वृद्ध पति भी सदमे में आ गए। पत्नी की जनाजे की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान वृद्ध की हालत बिगड़ गई। पड़ोसी जिला अस्पताल लोहिया लेकर आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी इज्जत खां निवासी अतीउर रहमान (72) पुत्र हवीवुर रहमान की पत्नी शकीला कई सालों से बीमार रहती थी। उनके इकलौते पुत्र की कई वर्ष पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम को शकीला की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। शकीला को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी चल रही थी।

उसी दौरान अचानक अतीउर रहमान की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसी सोहेल, चमन, अब्दुल, बबलू आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जिसने हालत गंभीर होने की बात कही। सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। 

रात 9:15 बजे जिला अस्पताल लोहिया में ईएमओ डॉ ऋषिकांत वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी सोहेल ने बताया कि दोनों की अंतिम क्रिया की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: हैलट अस्पताल के कैंपस में निर्माणाधीन सबस्टेशन का लेंटर गिरा, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

 

संबंधित समाचार