अयोध्या: राम मंदिर परिसर में एसएसएफ जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था। पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है। पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गयी थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी।

यह भी पढ़ें:- Bada Mangal: ज्येष्ठ माह के आखरी बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया सोने का मुकुट, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Team India में दो बड़े बदलाव... दो मैचों में हार के बाद हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती का रिप्लेसमेंट, BCCI ने किया ऐलान
Ram Mandir News : 'श्रद्धालुओं को कोई शिकायत नहीं, रामलला के दर्शन से सभी संतुष्ट', जानिए सीईओ की नियुक्ति पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा?
Meta का नया AI टूल ‘Muse Image’ लॉन्च, टेक्स्ट से बनाएगा शानदार तस्वीरें; प्राइवेसी विवाद के बाद फीचर भी हटाया
Arvind Kejriwal on Ram Temple Case : 'राम जन्मभूमि में हुई डकैती से आहत हैं करोड़ों श्रद्धालु', दोषियों को फांसी देने की मांग
कानपुर में सनसनी: काकादेव में ज्वेलरी शॉप से ₹60 लाख के जेवर पार, 'भरोसेमंद' ग्राहक ने दिया वारदात को अंजाम!