बरेली: अलीगंज थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग, भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार दलित व मुस्लिम भारती के खिलाफ उत्पीड़न हो रहा है, जिसको लेकर आज भीम आर्मी के पदाधिकारी ने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद भारी संख्या में वह लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलीगंज थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

बताते चलें, कुछ दिन पहले वाला में जिला अध्यक्ष आरिश खाने पीड़ित पक्ष की शिकायत लेकर गए थे, आरोप है कि अलीगंज थाना प्रभारी ने थाने में बैठकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया हुआ। उन्हें बंद करने के बाद उनके साथ मारपीट की। इसके साथी दलित समाज के युवक को करंट लगाने काआ रोप लगाया गया है।

इन सभी मामलों को लेकर आज भारी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी ने पहले तो प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। उसके बाद में एसएसपी ऑफिस पहुंचे और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

यह भी  पढ़ें- बरेली: पड़ोसी ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बड़ी बहन से की अश्लील हरकत

संबंधित समाचार