बरेली: पड़ोसी ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बड़ी बहन से की अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची बड़ी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता इस मामले में पुलिस के चक्कर काट रही है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की वजाय पीड़िता पर फैसले का दबाव बना रही है।

बता दें, मामला 13 जून का है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी के पिता दुकान पर किसी काम से गए हुए थे, किशोरी की बड़ी बहन और उसकी मां पड़ोस में ही रहने वाले मामा के घर गए हुए थे।

आरोप है कि जब किशोरी की बड़ी बहन घर लौटी तो करीब दोपहर के 2 बजे पड़ोस का रहने वाला आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही बड़ी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। 

आरोप ही कि मामले की शिकायत मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई की वजाय पीड़िता पर ही फैसला का दबाव बनाने लगे, नहीं मानने पर पीड़िता के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। 

यह भी पढ़ें- बरेली: LLB-LLM और M.Ed की प्रवेश परीक्षाएं आगे बढ़ीं, अब इस डेट को होंगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन