बरेली: बिशारतगंज में मिले शव की हुई शिनाख्त, संभल का निकला मृतक
बरेली, अमृत विचार। बिशारतगंज पुलिस को कस्बे में एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान जिला संभल के थाना गड़ी क्षेत्र के गांव मऊ निवासी अरविंद के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद 35 वर्षीय अरविंद के रिश्तेदार ने बताया कि 20 दिन पहले बरेली मजदूरी करने की बात कह कर घर से निकला था। बुधवार को पुलिस द्वारा परिवार को सूचना मिली कि बिशारतगंज कस्बे में उसका शव पड़ा मिला है।
मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो सन रह गए। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी भगवती का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
यह भी पढ़ें- बरेली हाउस टैक्स में गड़बड़ियों पर बोले सांसद- नगर निगम बन गया है उद्योग
