Paris Olympics 2024 : सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहा हूं

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

चेन्नई। भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने शनिवार को पुष्टि की कि उन्होंने आगामी पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है। नागल के लिए यह दूसरा ओलंपिक होगा। उन्होंने इससे पहले 2020 टोक्यो खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया। वह टोक्यो में दूसरे दौर में पहुंचे थे।

नागल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने आधिकारिक तौर पर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह मेरे लिए एक यादगार क्षण है क्योंकि ओलंपिक मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा, टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेना मेरे करियर का मुख्य आकर्षण में से एक था। इसके बाद से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना मेरा लक्ष्य था। ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहा हूं।’’

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि आईटीएफ के अनुसार 10 जून को क्वालीफिकेशन के लिए जब खिलाड़ियों की रैंकिंग पर विचार किया गया था तब नागल वैकल्पिक खिलाड़ियों की सूची में थे। रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी पेरिस खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। शीर्ष-10 खिलाड़ी होने के नाते बोपन्ना के पास अपना जोड़ीदार चुनने का विकल्प था। एआईटीए ने उनकी पसंद को मंजूरी दे दी और उन्हें बालाजी के साथ जोड़ा।

 नागल ने इस महीने की शुरुआत में हीलब्रॉन चैलेंजर जीतकर क्वालिफिकेशन की संभावना बढ़ा ली थीं क्योंकि वह एटीपी एकल रैंकिंग के शीर्ष 80 में पहुंच गए थे। हीलब्रॉन की जीत इस सत्र में नागल का दूसरा चैलेंजर खिताब था, उन्होंने इस साल की शुरुआत में चेन्नई चैलेंजर में जीत हासिल की थी। इस 26 साल के खिलाड़ी के लिए 2024 सत्र अच्छा रहा है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी और विश्व रैंकिंग में 37वें स्थान पर काबिज अलेक्जेंडर बुब्लिक को शुरुआती दौर में हराकर उलटफेर किया था। उन्होंने इंडियन वेल्स मास्टर्स और मोंटे कार्लो मास्टर्स जैसी एटीपी 1000 स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालीफाई किया था। 

ये भी पढ़ें : Archery World Cup : भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व कप में लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

डिप्लोमा चिकित्सक भी बनेंगे शिक्षक, बढ़ेंगी DNB की सीटें... प्रदेश के 100 सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगे पाठ्यक्रम
UP में AI सिटी से डिफेंस से लेकर एनर्जी तक का मेगा प्लान, CM योगी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन की बैठक में बड़े निवेश प्रस्तावों पर सहमति
Good News: अयोध्या के दो अस्पतालों में बढ़ेंगे संसाधन और उपकरण, जारी हुआ 2.5 करोड़ का बजट
लोधी समाज की हुंकार: 'नेतृत्व करेंगे, दिशा देंगे और निर्णायक भूमिका निभाएंगे', रामभक्ति और राष्ट्रधर्म के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
IPL 2026 मिनी ऑक्शन आज: कैमरून ग्रीन पर सभी की निगाहें! जानें कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, यहां है पूरी डिटेल