घमौरियों से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

गर्मी में घमौरियों की समस्या बेहद आम है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन और अधिक मात्रा में पसीना आने से घमौरियों की समस्या हो सकती है। घमौरियां छोटे- छोटे लाल और सफेद दाने होते हैं, जोकि बेहद खुजली भरे और ज्वलनशील होते हैं। ज्यादातर गर्दन, पीठ, कमर और जांघ में घमौरियों की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी घमौरियों से परेशान हो गए हैं, तो ये घरेलू उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

  • तुलसी की डंडियों को अच्छे से धूप में सुखाने के बाद उसका पाउडर बना लें। पाउडर को थोड़ा सा पानी में मिलाकर लेप बना लें जिसे घमौरियों पर लगाएं, इससे काफी राहत मिलती है।
  •  एलोवेरा जेल त्वचा से जुड़ी समस्याओं के काफी ज्यादा कारगार इलाज है। इसे नहाने से पहले घमौरियों पर लगाकर छोड़ दें और सूखने पर इसे नहाते समय हटाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।
  • नारियल तेल में कपूर का पाउडर मिलाकर शरीर पर हल्के- हल्के हाथों से मालिश करने से घमौरियों से राहत मिलती है।
  • आलू को पतले- पतले गोल स्लाइस में काटकर फ्रिज में रख दें। कुछ देर ठंडे होने के बाद आलू को घमौरियों पर लगाएं। अगर ये उपाय आप दिन में- दो से तीन बार करेंगे तो आपको जल्द ही आराम मिलेगा। 
  • पानी में नीम की पत्तियों को उबालकर छान लें। छाने गए पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। घमौरियां होने पर लगातार दो से तीन दिन इस पानी का इस्तेमाल नहाते समय करें। इससे घमौरियां दूर जाएंगी। इसके अलावा नीम की पत्तियों को भी घमौरियों पर लगाने से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें। चेहरे के दाग-धब्बों से हो गए हैं परेशान, पुदीने के इन फेस पैक का करें इस्तेमाल 

संबंधित समाचार