Amrit vichar impact: श्रावस्ती में चला बुलडोजर, हटाया अवैध कब्जा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी चंद्र शेखर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही निवासी अमेरिका वर्मा के द्वारा किए गये खलिहान पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। जिसको अमृत विचार ने प्राथमिकता के तौर पर प्रकाशित किया था।

रविवार को नायब तहसीलदार नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में गठित टीम आरआई कृष्ण कुमार मिश्र, लेखपाल मनीष कुमार व हरिओम भंगहा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह,आरक्षी अजय चौधरी, कौशल्या देवी,हरीश कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचकर किये गये अवैध कब्जे को बुल्डोजर द्वारा  हटवा दिया गया।इस मौके पर चंन्द्र शेखर,अमिरिका प्रसाद, प्रमोद कुमार, पिंटू पाठक, विरेन्द्र पाठक,राम उजागर, बैद्यनाथ सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

13 - 2024-06-23T191831.567

ये भी पढ़ें -श्रृंग्वेरपुर धाम: भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, महंत ने पिलाया काढ़ा, 15 दिन विश्राम गृह में करेंगे आराम

संबंधित समाचार