Kanpur Crime: 25 हजार के इनामी गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़...गिरफ्तार, शातिर के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्मापुर और पनकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया

कानपुर, अमृत विचार। रविवार देर रात अर्मा और पनकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कटरी में मुखबिर की सूचना में छापेमारी की। इस दौरान पकड़े जाने के डर से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया गौ तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से शातिर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी विजय दुल ने बताया कि 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर बादल बंजारा निवासी ग्राम विसायकपुर थाना रनिया जनपद कानपुर देहात मूल पता मोहल्ला प्रेमनगर ऊपर टांड़ा थाना मोड़क जनपद कोटा राजस्थान पनकी थानाक्षेत्र में है। 

डीसीपी के अनुसार रविवार रात थानाध्यक्ष अर्मापुर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त की लोकेशन और मूवमेंट को ट्रैक किया गया। इस पर उनके नेतृत्व में अर्पुमार और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जिस पर अभियुक्त बादल बंजारा ने कपली अंडरपास के पास थानाक्षेत्र पनकी में अपने आप को घिरता देख और गिरफ़्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। 

आत्मरक्षार्थ एवं जबाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी फायर किए गए जिसमें बादल बंजारा के बायें पैर में एक गोली लगी और मौके से पुलिस द्वारा उसको हिरासत में ले लिया गया जिसे प्राथमिक उपचार के हेतु घायल अभियुक्त बादल बंजारा को अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया कि अभियुक्त बादल बंजारा के कब्जे से 315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। बताता की। आरोपी के ऊपर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे शहर के अलग अलग थानों में दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार