बरेली: गर्मी की मार! ड्यूटी के दौरान बेहोश हुए चार होमगार्ड, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : उमस भरी गर्मी से मंगलवार को चार होमगार्ड ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गए। सभी को साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों के मुताबिक बीते 24 घंटे में चार होमगार्ड इमरजेंसी, मेल मेडिकल और डायरिया वार्ड में भर्ती हुए हैं। इनमें होमगार्ड रामप्रताप की ड्यूटी बिहारीपुर ढाल, रविंद्रनाथ की होमगार्ड कमांडेंट के आवास पर, रमेश चंद्र की राजकीय इंटर कॉलेज और वीरेश उपाध्याय की घंटाघर के पास ड्यूटी थी। चारों अचानक गश खाकर बेहोश हो गए। चारों में से एक होमगार्ड की हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया और अन्य का इलाज चल रहा है।

होमगार्डों ने बताया कि एक महीने से लगातार 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई जा रही है। कई दिनों से तबीयत खराब थी और अधिकारियों से अवकाश के लिए कई बार निवेदन भी किया लेकिन स्वीकृत नहीं किया गया। एक ही शिफ्ट में 15-15 दिन तक ड्यूटी करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: SSP घुले सुशील चंद्रभान का तबादला, अनुराग आर्य होंगे बरेली के नए कप्तान 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

6466 करोड़ की 325 परियोजनाओं से चमकेगा आगरा : CM योगी बोले-‘ग्रेटर आगरा’ बनेगा नया आर्थिक केंद्र, रोजगार के खुलेंगे अवसर
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख हुई पार, गणेश और शेषावतार मंदिर पर ध्वज आरोहण की तारीख घोषित
लोहिया का लीवर पॉप एप करेगा नवजात में लीवर रोग पहचान, बाल रोग विभाग ने तैयार किया एआई आधारित मोबाइल एप
11 साल काटने के बाद हाईकोर्ट ने किया दोष मुक्त, मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुराचार मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा, जानें क्या बोले जज
यूपी में शीतकालीन अवकाश में किया SIR, गर्मियों में जनगणना की जिम्मेदारी; कार्य के बोझ से परेशान शिक्षक कर रहे EL की मांग