UP Breaking News: ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू नहीं होने से खफा शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर हल्ला बोल 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर्जनपदीय ट्रांसफर को लेकर एक बार फिर शिक्षकों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। सालों से अपने घर से दूर दूसरे जिलों में तैनात शिक्षक बुधवार को राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं, जहां बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है। 

शिक्षकों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से लंबे समय से ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे हजारों शिक्षक और उनके परिवार परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि कई बार मांग उठाने और ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

ऐसे में ये प्रदर्शन सरकार और शिक्षा विभाग पर बड़ा दबाव बना सकता है। फिलहाल शिक्षा निदेशालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और सभी की नजरें अब विभाग के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

संबंधित समाचार