Moradabad News: हादसे से दहला बिलारी का सामथाल गांव, मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी का समाथल गांव बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे से दहल गया। तीन महिलाएं उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं जब मिट्टी खोदते वक्त ढांग उनके ऊपर मौत बनकर गिरी। हादसे में दो महिलाओं के मौत की बात कही जा रही है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव में फैली दहशत
दरअसल गांव की महिलाएं पास पीली मिट्टी की खोदाई करने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक ढांग ऊपर से आ गिरी। घटना के बाद गांव वालों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एंबुलेंस को फोन किया गया और महिलाओं को अस्पताल लेकर भागे। जहां 35 वर्षीय सुनीता और 40 वर्षीय मालदेई की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल 40 साल की रामवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

लिपाई के लिए खोद रहीं थीं मिट्टी
दरअसल गांव की महिलाएं अपने मकानों की लिपाई करने के लिए मिट्टी जमा करती हैं। जिसके लिए पास के ही तालाब से मिट्टी खोदी जाती है। बुधवार को भी महिलाएं मिट्टी खोदने गई थी तभी ढांग गिरने से हादसे का शिकार हो गईं। 

संबंधित समाचार