यूपी में छिड़ा 'जाति पर पोस्टर वॉर': लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर राजभर समाज का लगा विवादित पोस्टर, मचा सियासी घमासान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : यूपी की राजनीति में इन दिनों जातिगत मुद्दों पर होने लगी है। बता दें कि अब समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें ये आंकड़े बताए गए हैं कि साल 2024-2026 के बीच भाजपा के शासनकाल में राजभर समुदाय के लोगों की कितनी हत्याएं हुई हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगाने से पोस्टर वार छिड़ गया है।  

क्या है पूरा मामला 

बता दें कि होर्डिंग्स में भाजपा के शासनकाल में साल 2024-2026 के बीच राजभर समुदाय के लोगों की कितनी हत्याएं हुई हैं इसका जिक्र किया गया है। इसमें  दिखाया गया है कि राजभर समाज में अनगिनत लोग भाजपा सरकार में अपराध, पुलिसिया अत्याचार और फर्जी एनकाउंटर का शिकार हुआ है। ये सरकार जो कुछ एक वर्गों जातियों का प्रतिनिधित्व कर रही है लेकिन वोट सबका लेकर सिर्फ PDA पर अत्याचार कर रही है। इतना नहीं पिछड़े दलित समाज के अनगिनत लोग इस भाजपा सरकार में जान से मार डाले गए हैं।

 

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में दहेज उत्पीड़न की भेट चढ़ गयी विवाहिता, शादी के 6 महीने बाद मौत, पिता बोले -न्याय चाहिए 

संबंधित समाचार