बाराबंकी में देवा लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में किराना व्यापारी आलोक जायसवाल के घर हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार भोर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पुलिस घेराबंदी के दौरान फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास कर रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच के केसरगंज निवासी जसीम और बाराबंकी के घुंघटेर क्षेत्र निवासी सफी के रूप में हुई है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांच बदमाशों ने मिलकर व्यापारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में दहेज उत्पीड़न की भेट चढ़ गयी विवाहिता, शादी के 6 महीने बाद मौत, पिता बोले -न्याय चाहिए 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन