प्रयागराज: रोजगार मेले में 51 बेरोजगार युवक-युवतियों को मिला ऑफर लेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैंपस में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में आई विभिन्न सेक्टर की पांच कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर उन्हें चयनित किया। प्रभारी सहायक निदेशक (सेवायोजन) प्रयागराज सीके सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले मे 5  कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन प्रक्रिया पूरी की और युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। रोजगार मेले में 84 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया, जिसमें से अन्तिम रूप से 51 अभ्यर्थी चयनित  किए गए।  मेले में नये रोजगार संगम पोर्टल  पर बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पोर्टल पर पंजीयन के लाभ से भी अवगत करा, उनका रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया।  

रोजगार मेला प्रभारी प्रशांत के मुताबिक  क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा बीते एक वर्ष में (01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक) में कुल 18 वृहद रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष कुल 40  रोजगार मेले आयोजित किए गए। इन रोजगार मेलों के जरिए 5576 अभ्यर्थियों को  रोजगार मुहैया कराया गया। इसके पूर्व वर्ष 2022-23 में 25 वृहद मेलों का आयोजन किया गया जिसमें 6687 युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार के लिए सभी विभागों में हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। नए रोजगार पोर्टल  
rojgaarsangam.up.gov.in की शुरुआत हुई है । प्रक्रिया को और सरलीकृत करने और अधिक कंपनियों तक इसकी पहुंच बनाना आसान हुआ है। योगी सरकार ने अपनी इस मुहिम में शहरी, ग्रामीण  और अल्पसंख्यक क्षेत्रों में पृथक रूप रोजगार मेलों का आयोजन किया है।

ये भी पढ़ें -Video: अयोध्या में बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़कों में दिख रहे होल

संबंधित समाचार