दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, बवाल की जांच में जुटी लोनार पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दुलारपुर गांव में ऐसा बात का बंतगड़ बना कि दो पक्षो के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक का सिर फूट गया,जिसे बावन सीएचसी ले जाया गया,जहां के डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। जिसकी हालत अभी भी खतरे के अंदर बताई जा रही है।

बताया गया है कि मंगलवार शाम को लोनार थाने के दुलारपुर गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें गांव निवासी रामवीर पुत्र रामकिशन सिर फूटने से बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने पुलिस ने आनन-फानन में एम्बुलेंस-108 की मदद से रामवीर को इलाज के लिए सीएचसी बावन पहुंचाया। जहां के डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख कर फौरन मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। पुलिस इस तरह से हुए बवाल करने वालों का पता लगाने के अलावा उसकी जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: काली मां के मंदिर से दिनदहाड़े एक कुंतल के घंटे हुए चोरी, लोगों में आक्रोश

संबंधित समाचार