बाराबंकी : कांटे की टक्कर में नानापारा की टीम ने जीता फाइनल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवनी ग्रुप सूरतगंज की टीम को एक रन से हराया, विेजेता टीम को एक लाख तो उपविजेता मिली 50 हजार की नकद राशि

फतेहपुर, बाराबंकी: अमृत विचार। दो दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल मुकाबले में नानपारा वायरियस की टीम ने अवनी ग्रुप सूरतगंज की टीम को कांटे के मुकाबले में एक रन से हराकर ट्राॅफी को अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

कस्बे में हो रहे दो दिवसीय नाइट टूर्नामेन्ट में हनीफ इलेवन रामनगर, सहबान इलेवन बिसवां, टीएसडी कमाक्षी ग्रुप, गंगा इलेवन, विन्जु इलेवन, दानिश स्पोर्टिंग्स क्लब, नानपारा वायरियस, अवनी स्पोर्टिंग्स क्लब सूरतगंज, ड्रीम 11 आजमगढ के साथ 16 टीमोें ने इस टूर्नामेन्ट मे प्रतिभाग किया। ग्रुप ए से फाइनल में पहुंची अवनी ग्रुप सूरतगंज व ग्रुव बी से नानपारा वायरियस अपना जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में नानपारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जिसमें निर्धारित 6 ओवरों में 73 रन का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवनी ग्रुप के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह 72 रन ही बना सके। इस मुकाबले में नानपारा की टीम ने एक रन से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदीप यादव को दिया गया। विजेता टीम को चैयरमेन इरशाद अहमद कमर, व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन, आलम मियां ने ट्राॅफी प्रदान कर एक लाख की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 50 हजार रूपये की नकद धनराशि दी गई। इस मौके पर नोमान शेख, शेख हिसामुद्दीन, फहीम सिद्दीकी, मो. रिजवान खान, मो. वहीद, गुफरान, रेहान खान, जियाउद्दीन शेख, डाॅ. रियाजुद्दीन, फहीम, अलीम शेख, सिराज आलम, दानिश, रेहान हैदर, पंकज श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

संबंधित समाचार