बदायूं: भुट्टा लेने गई किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म
DEMO IMAGE
विजय नगला, अमृत विचार: खेत पर भुट्टा तोड़ने गई किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की दलित किशोरी बुधवार शाम अपने ट्यूबवैल के पास खेत से भुट्टा तोड़ने के लिए गई थी। जहां पहले से दूसरे समुदाय का युवक मौजूद था। वह बहाने से किशोरी को मक्का के खेत के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर किशोरी से गाली-गलौज की और मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रोती हुए किशोरी अपने घर पर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। किशोरी और उसकी मां शिकायत करने के लिए थाने जा रहे थी कि आरोपी युवक ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और फैसले का दवाब बनाया।
किशोरी के चाचा को जानकारी हुई तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस गांव पहुंची। कार्रवाई की बात करते हुए पुलिस किशोरी, उसकी मां और पिता को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय किशोरी के परिजनों को थाने पर बैठा लिया।
गुरुवार को युवक पक्ष के कई लोग और छुटभैया नेता थाना बिनावर पहुंचे और पीड़ित किशोरी के परिजनों पर फैसले का दवाब बनाते रहे। दोपहर में मामला तूल पकड़ने लगा। तो पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी हिरासत में है। प्रभारी निरीक्षक कांत कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बच्चे को ले जाने वाले दोनों बदमाश
