Kanpur: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिले AC हेलमेट...15 डिग्री सेल्सियस से कम बनाए रखेगा तापमान, 8 घंटे बिना रुके करेगा काम

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लांच, प्रमुख चौराहों पर बांटे गए 5 हेलमेट

कानपुर,  अमृत विचार। भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों राहत देने के लिए ट्रायल के रूप में प्रयोग किए गए एसी हेलमेट को स्थायी तौर पर लागू करने की मुहर सीएम योगी ने लगा दी। बुधवार को एसी हेलमेट लांचिंग के मौके पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस को एसी हेलमेट का मुहैया कराए गए, जो गर्मी में ठंडक और ठंड में गर्माहट का अहसास कराएंगे। 

13 अप्रैल को डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने 6 चौराहों पर ट्रैफिक संभालने वाले पुलिसकर्मियों को प्रयोग के तौर पर एसी हेलमेट प्रदान किया था। प्रयोग सफल होने पर बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एसी हेलमेट की लांचिंग की।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह व टीआई सेंट्रल मनोज कुमार सिंह लखनऊ पहुंचे, जहां शहर में मेट्रो का निर्माण करा रही एफकोन कंपनी ने 32 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए एसी हेलमेट प्रदान किया।   

16 हजार एक हेलमेट की लागत

डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि हेलमेट को हैदराबाद की जर्श सेफ्टी कंपनी ने हेलमेट तैयार किया है, जो कटिंग एज तकनीकी पर आधारित है। विशेष तकनीकी से तैयार हेलमेट को गर्मी में लगाने से अंदर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। एक हेलमेट की कीमत 16 हजार रुपये है। यह इकोफ्रेंडली हेलमेट है, एक बार की चार्जिंग में यह 8 घंटे तक काम करेगा।

ये भी पढ़ें- Teen Talaq: कानपुर में पहले से शादीशुदा की बात छिपाकर की दूसरी शादी...अब दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित, दिया तीन तलाक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...